फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के खारा गांव में घरेलू कलह से एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी शिवभोली सिंह (35) शनिवार को दिन में घर के अंदर पंखे के हुक से रस्सी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति जितेंद्र सिंह गांव के बाहर बने अपने पोल्ट्री फार्म पर गया था। वापस आने पर घटना की जानकारी हुई।
मृतका का मायका बाराबंकी जिले के तासोपुर थाना बदोसरांय है। बताते हें महिला ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की मौत से दो पुत्र आकर्ष (8) व आशु (4) है।
विज्ञापन

मां की मौत से दोनों मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के समय मासूम घर के बाहर खेल रहे थे। हर कोई उन्हें देखकर बेहाल था। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें