फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों की खातिर विवाहिता को जलाकर मार डाला, परिवारीजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के खैरहनी पहाड़गंज की रहने वाली विवाहिता को पैसों की खातिर जलाकर मार दिया गया। शनिवार को यह आरोप लगाते हुए विवाहिता के परिवारीजनों ने एसपी दफ्तर पहुंच कर प्रदर्शन किया। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

खैरहनी पहाड़गंज निवासी राजाराम ने शिकायती पत्र देकर एसपी को बताया कि अलीगंज निवासी एक युवक ने बेटी शांति के साथ 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। आरोप लगाया कि कुछ समय बाद से ससुराल वाले बेटी से पैसों की मांग करते हुए उत्पीड़ित करने लगे।
बीती 17 फरवरी को ससुराल वालों ने उसे जला दिया। बेटी को जिला अस्पताल के बाद सिविल अस्पताल लखनऊ ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पिता ने बताया कि थाने में तहरीर दी मगर कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने जांच कराकर ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें