फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार बन एक लाख की ठगी की, दोबारा फोन किया तो खुला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे में स्टेशन रोड मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति से शनिवार को रिश्तेदार बनकर एक अज्ञात साइबर ठग ने एक लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी अज्ञात ठग ने उसे उनका दूर का रिश्तेदार बताकर गूगल पे के जरिए दूसरे पेटीएम खाते में चार बार में एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। हरिशंकर ने बताया कि पैसा ठगने से पहले शातिर ने उनके मोबाइल पर 25 हजार रुपये भेजे जाने का एक फेक मैसेज भेजा और कहा कि उसके किसी मित्र को रुपये भेजने हैं जो ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं।
पीड़ित को खाते में भेजे गए रुपयों को दिए गए एक अन्य पेटीएम खाते में भेजने का अनुरोध किया। जिस पर पीड़ित ने चार बार में एक लाख रुपये अज्ञात खाते में भेज दिए। शक होने पर पीड़ित ने जब दोबारा बात की तो उसे ठगे जाने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें