लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मधुकरपुर गांव निवासी राजेश की बेटी रीतू (15) ने कमरे में पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे से फांसी लगा ली। जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर कमलेश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।