फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे युवक को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही थम गईं उसकी सांसें

विज्ञापन
घटनास्थल पर लगा लोगों का मजमा। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। बेकाबू ट्रक ने शनिवार को एक युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुुआ, जब वह लालगंज से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। चालक घटनास्थल से कुछ आगे जाकर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सरेनी के दूधवनगांव निवासी सूरज सिंह (22) सुबह लालगंज से नलकूप में लगे इंजन का सामान लेकर बाइक से घर आ रहा था। जैसे ही वह लालगंज-रालपुर मार्ग के सरायंबेरिया खेड़ा चौराहा पर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक चकनाचूर हो गई। चालक ट्रक को घटनास्थल से कुछ आगे खड़ा कर भाग गया। थानेदार रवेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें