जगतपुर (रायबरेली)। मेलखा साहब गांव के पास ट्रेडर्स एवं घर का ताला तोड़कर शुक्रवार रात चोरों ने लाखों रुपये की नकदी तथा जेवरात पार कर दिए। शुक्रवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
जगतपुर के मेलखा गांव में बृजेश कुमार की ट्रेडर्स की दुकान तथा घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित बृजेश कुमार ने बताया है कि वह अपने रिश्तेदारी भवानी बख्श का पुरवा गया था।
रात में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। 55 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, एलईडी, दो चांदी के सिक्के, दो चांदी के कंगन, एक करधनी आदि चोरी हो गई। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है।