फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही से भागे दो किशोर को जीआरपी ने ढूंढ निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोही जिले से किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर भागे दो किशोरों को शुक्रवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने ढूंढ निकाला। जैसे ही इन दोनों किशोरों के इंटरसिटी ट्रेन से जाने की भनक लगी, रायबरेली में जीआरपी ने गाड़ी रोककर उन्हें उतार लिया। बाद में दोनों के परिवारीजनों को बुलाकर बच्चे उनकी सुपुर्दगी में दे दिए।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से मैसेज मिला कि भदोही जिले के घर छोड़कर भागे दो किशोर इंटरसिटी ट्रेन पर सवार होकर लखनऊ की ओर जा रहे हैं। यह मैसेज मिलते ही रास्ते में सभी स्टेशनों पर जीआरपी सतर्क हो गई, लेकिन किशोरों को ढूंढ निकालने में जीआरपी थाना रायबरेली को सफलता मिल पाई।
जब इंटरसिटी एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पहुंची तो जीआरपी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार पांडेय और उपनिरीक्षक मो. मुकरीम अपनी टीम के साथ ट्रेन में तलाशी शुरू की। कंट्रोल मैसेज पर बताई गई शिनाख्त के आधार पर दोनों किशोरों को ट्रेन में ही ढूंढ निकाला गया। दोनों को ट्रेन से उतार कर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ करने के बाद परिवारीजनों से संपर्क करके उन्हें बुला लिया गया।
विज्ञापन

एसओ जीआरपी ने बताया कि कंट्रोल मैसेज से जानकारी मिली थी कि भदोही जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के चक टोला दीवानगंज निवासी नूर आलम (17) और इसी इलाके की रहने वाली करिश्मा (17) घर से भागे हैं। ट्रेन से लखनऊ की ओर रवाना होने की जानकारी भी दी गई, जिससे ट्रेन में खोजबीन के दौरान दोनों ढूंढ निकाले गए।
नूर आलम को लेने के लिए उसकी मां अनवारी और बड़ी मम्मी मदीना यहां पहुंची, जबकि करिश्मा की सुपुर्दगी के लिए पिता नसीर और भाई इरफान आया। लिखापढ़ी की औपचारिकता पूरी करने के बाद जब किशोरों को उनके परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया तो सभी के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें