फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में बढ़ा अपराध : श्याम लाल

Fri, 04 Jul 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महरानीगंज गांव में व्यापारी के परिवार से बातचीत करते सपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रतिनिधिमंडल के सदस्
विज्ञापन
रायबरेली। गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी की हत्या के मामले में सियासत गर्म हो गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अगुवाई में सपा का प्रतिनिधिमंडल महरानीगंज गांव पहुंचा। इस दौरान मृत व्यापारी सुखदेव सिंह के बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की गई।
विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने व्यापारी के भाई आनंदपाल लोधी, बेटी रागिनी, शालिनी, बेटा आयुष व अयांश से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मृतक के छोटे बेटे अयांश को गोद में बैठा लिया। बड़ी बेटी रागिनी ने घटना वाले दिन की बात बताने की कोशिश की, लेकिन बोल नहीं सकी। इस पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो भी सच्चाई हो, वह बिना जोर दबाव के बताओ। इस पर वह रागिनी रोने लगी।

कहा कि अकेले अंदर चलें, तब मैं बात करती हूं। इस पर सपा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ई. वीरेंद्र सिंह और हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी कमरे के अंदर गए। करीब 20 मिनट बाद सभी वापस आए। भीतर क्या बात हुई इस पर किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम पर श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ा है। महरानीगंज गांव में सुखदेव लोधी की अपराधियों ने हत्या कर दी है। जबकि उनकी घायल पत्नी अस्पताल में जिंदगी व मौत से संघर्ष कर रही है। मृतक के चार छोटे छोटे बच्चे है। इनकी पालन पोषण के लिए सरकार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देनी चाहिए।

व्यापारी की पत्नी का इलाज सरकार कराए और बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार को उठाना चाहिए। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जेल भेजा जाए। कहा कि सरकार यदि यह नहीं कर पा रही है तो सीबीआई जांच की मांग होगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील नकवी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश यादव, सुरेश पासी, दिलीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें