इस दौरान शॉटपुट, दौड़, पिकिंग द बॉल व रिले रेस आदि खेल कराए गए। इसमें विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल और गौरव अवस्थी ने झंडा फहराकर और गुब्बारा छोड़कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
इसके बाद एनसीसी व स्काउट-गाइड ने मार्च पास्ट किया। छात्र शिवा सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। एथलीट शुभांकर तिवारी ने मशाल लेकर ट्रैक के चक्कर लगाए।
प्रधानाचार्य बीनीश नायर ने अतिथियों का स्वागत किया। मांटेसरी विंग पिकिंग द बॉल 50 मीटर बालक में आदित्य पांडेय प्रथम, अर्जुन द्विवेदी द्वितीय व आलोक तृतीय रहे।
बालिका में आराध्या प्रथम, अनिनिता द्वितीय व काव्या तृतीय स्थान पर रहीं। मेढ़क दौड़ बालक प्राइमरी विंग में सज्जाद प्रथम, कौस्तुभ द्वितीय व सारथी तृतीय रहे।
50 मीटर दौड़ बालिका में तेजस्वनी प्रथम, अंशिका द्वितीय, मान्या तृतीय व बालक वर्ग में राहुल प्रथम, अरनव द्वितीय, अरहाम तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर बालक जूनियर में श्रेय प्रथम, आशीष द्वितीय, फयाज तृतीय, बालिका सीनियर में मनीषा प्रथम, पारूल द्वितीय, शगुन तृतीय स्थान पर रही।
200 मीटर दौड़ बालक सीनियर में विशाल प्रथम, मयंक द्वितीय, आशीष तृतीय, 400 मीटर में अभिषेक यादव प्रथम, तालिक द्वितीय, शिवा तृतीय स्थान पर रहे।
चार गुणे सौ मीटर रिले दौड़ बालक सीनियर में अमित की टीम प्रथम और अभय की टीम द्वितीय स्थान पर ही। निर्णायक की भूमिका खेल शिक्षक अखिलेश गिरि, अभिषेक द्विवेदी, रीना मिश्रा ने निभाई।
जूनियर वर्ग लंबी कूद में प्रांशू ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे पर प्रभात और तीसरे पर आदित्य सिंह रहे। शॉटपुट बालिका जूनियर में शुभी प्रथम, कृतिका द्वितीय, सोनम तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका सीनियर में नेहा मारलिन लोबो प्रथम, वंशिका द्वितीय, नेहा तृतीय, डिस्कस थ्रो में जोरेज प्रथम, राजशेखर द्वितीय, निजाम तृतीय स्थान प्राप्त किया।