फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण कम करने को ग्रीन पटाखों की बिक्री की ही अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर वायु प्रदूषण कम करने के लिए ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी गई है। यदि तेज आवाज और धमाके वाले पटाखों की बिक्री करते हुए कोई दुकानदार पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इस बार 94 स्थायी, जबकि 700 अस्थायी लाइसेंस दुकानदारों ने पटाखा की दुकान जिले में लगाई है। अस्थायी लाइसेंस पाने वाले दुकानदार तीन दिन पटाखा की दुकानें लगाएंगे। शहर के जीआईसी, गोराबाजार, आईटीआई और मुंशीगंज ग्राउंड में दुकानें लग गई हैं। दिवाली के एक दिन पहले ही लोगों ने दुकानों पर पहुंचकर पटाखा की बिक्री की। पटाखा खरीदने को लेकर खासकर बच्चों में उत्साह दिखा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र चौबे का कहना है कि इस बार भी कम वायु प्रदूषण ब्रांडेड ग्रीन पटाखों को भी बेचने की अनुमति दी गई है। सीरीज युक्त पटाखों, लडियों एवं सभी प्रकार के मल्टी क्रैकर्स, फैंसी की बिक्री व प्रयोग वर्जित किया गया है। पटाखा की दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पटाखा स्थल पर दमकल की गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। ग्रीन पटाखा की बिक्री की अनुमति दुकानदारों को दी गई है। ग्रीन पटाखा की बिक्री से वायु प्रदूूषण कम होता है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम गठित, बर्न वार्ड में इलाज के इंतजाम
रायबरेली। दिवाली पर्व पर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में इंतजाम कर लिए गए हैं। एक ओर जहां चिकित्सकों की टीम गठित कर दी गई, वहीं बर्न वार्ड में इलाज के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि दिवाली पर्व के मद्देनजर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम कर लिए गए हैैं। बन वार्ड की साफ-सुथरा कराने के साथ ही वहां पर दवा के इंतजाम करा दिए गए हैं। डॉक्टरों की टीम गठित करने के साथ ही उन्हें अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें