फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गोवंश की हत्या, हिंदू संगठनों का हंगामा

Tue, 09 Dec 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन के पकसरावां गांव के निकट पानी की टंकी के पास सोमवार को गोकसी की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
रायबरेली। पकसरावां गांव के पास सोमवार सुबह संरक्षित गोवंश की हत्या कर दी गई। जानकारी पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया और स्थानीय पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हिंदू संगठनों का आरोप है कि तस्करों ने गोवंश का गला रेता और पैर तक काट दिए। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को शांत कराया। चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


सलोन इलाके के पकसरावां और रूनीपुर गांव के बीच में पानी की टंकी है। सुबह एक किसान ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने गया था। इस दौरान किसान ने देखा कि कुछ लोग गोवंश की हत्या कर रहे हैं। किसान ने शोरगुल मचाया तो गोवंश की हत्या करने वाले लोग भाग गए। जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रचारक सुरेश सिंह समेत अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देखा कि बेरहमी के साथ गोवंश की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पशु चिकित्सकों ने गोवंश के शव का पोस्टमार्टम किया और शव को दफनाया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रचारक सुरेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री (अवध प्रांत) विवेक का कहना है कि पकसरावां-ख्वाजापुर गांव के बीच डेढ़ बीघे का जंगल है। इसी जंगल में गोवंशों को लाकर उनकी हत्या की जाती है। सलोन इलाके में गोवंश की हत्या की अब तक अनगिनत घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय पुलिस-प्रशासन जानकर भी अंजान बना है।

यही वजह है कि पशु तस्करों का सलोन इलाका पनाहगार बनता जा रहा है। सोमवार को भी गोवंश की हत्या की घटना की सूचना पर डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की निष्क्रियता के चलते यह घटना हुई है। इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें