फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड व अन्य उपकरण पहुंचे, डीह सीएचसी में जल्द भर्ती होंगे कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निर्देश के बाद सीएचसी में 30 बेड का एल-1 कोविड समकक्ष अस्पताल खोलने की मंजूरी मिल गई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग से सीएचसी के लिए बेड भेजे गए। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने व अन्य चिकित्सीय उपकरण खरीदने की कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सीएचसी में 30 बेड का कोविड अस्पताल स्थापित करने को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद ने स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को डीह सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद ऑक्सीजन प्लांट और अन्य चिकित्सीय उपकरणों की खरीद के लिए अपनी निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
शनिवार को अस्पताल में 30-30 बेड, बेड साइड लाकर, ड्रिप स्टैंड आदि सामान पहुंच गया। ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद पाइप लाइन से 30 बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

डीह सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व सीएमओ का पत्र कोविड एल-1 अस्पताल खोलने के लिए आया था, जिसकी कवायद शुरू करा दी गई है।
अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने अपनी निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के साथ कोविड मरीजों के लिए जरूरी उपकरण खरीदने की कवायद शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही यहां कोरोना पीड़ितों मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें