डीह (रायबरेली)। ब्लॉक मेें ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही के चलते आशा बहुओं में कोरोना जांच की वितरण नहीं किया गया है। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद बीडीओ ने सचिव को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
डीह ब्लॉक क्षेत्र के 40 गांवों में 86 आशा तैनात हैं। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए गांवों में तैनात सचिवों को थर्मामीटर व ऑक्सीमीटर की किट खरीदकर आशाओं को देने के लिए दिया गया था।
केवल 60 आशाओं को ही किट का वितरण किया गया है। शुक्रवार को सहायक निदेशक बचत ने जगदीशपुर गांव का निरीक्षण किया तो गांव में तैनात चार आशाओं में केवल एक के पास ही थर्मामीटर व ऑक्सीमीटर मिला।
आशाओं ने बताया की सचिव ने अभी तक किट नही दी गई। मामले में बीडीओ जितेंद्र सिंह ने जगदीशपुर गांव में तैनात सचिव रामेश्वर गुप्ता को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।