फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के लिए आगे आई पुलिस, दिलाया ऑक्सीजन सिलेंडर, बचाई मरीज की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। एक इंसान की जान आफत में फंसी तो पुलिस देवदूत बनकर सामने आई। युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है। सांस लेने पर तकलीफ होने पर युवक की पत्नी ने दुकानदार से ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की तो दुकानदार ने भगा दिया। मामले की भनक पुलिस को लगी तो तत्काल दुकानदार से सिलेंडर लेकर गंभीर हालत में युवक को रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

सलोन कस्बे के परशदेपुर रोड निवासी मुन्ना वसी को मंगलवार शाम सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद पत्नी ऑक्सीजन के लिए बक्सा व्यवसायी के पास ऑक्सीजन सिलेंडर लेने पहुंची।
बक्सा व्यवसायी ने बताया कि उसके पास सिलेंडर खत्म है, लेकिन एक सिलेंडर उसने कुर्सी मेज व्यवसायी नंदलाल जायसवाल को दिया है। इसलिए सिलेंडर उनसे मिल सकता है।
विज्ञापन

पति की जान बचाने के लिए पत्नी आननफानन नंदलाल के पास सिलेंडर लेने पहुंची, लेकिन नंदलाल ने महिला को सिलेंडर नहीं दिया। इस पर महिला ने पूरी बात स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी।
कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस समय इंसान की जान बचाना हर नागरिक का पहला कर्तव्य होना चाहिए। पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर दुकानदार से लेकर युवक को तत्काल ऑक्सीजन मुहैया कराया गया, जिससे उसकी सांसें बच सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें