रायबरेली। सलोन कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बहन की हत्या में शामिल चचेरे भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि सलोन क्षेत्र के इछवापुर मजरे गढ़ी इस्लाम नगर निवासी राजेंद्र वर्मा की 23 वर्षीय बेटी अंजू की सोमवार को उसके चचेरे भाई पंकज ने क्रिकेट के बैट से पीटकर हत्या कर दी थी।
पंकज के अलावा अजय, विजय, प्रदीप और अशोक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सलोन कोतवाल रामआशीष उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ कलुवापुर चौराहा से चचेरे भाई पंकज को दबोच लिया। घटना में प्रयुक्त बैट भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।