फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी बाल अपचारी को नहीं मिली जमानत, अपील खारिज, सेशन कोर्ट में दाखिल की थी अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोर्ट ने अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में एक मानसिक बीमार महिला से बलात्कार के मामले में आरोपी बाल अपचारी को जमानत नहीं दी है। पॉक्सो कोर्ट प्रथम के विशेष न्यायाधीश विजय पाल ने बुधवार को बाल अपचारी की ओर से जमानत के लिए दाखिल अपील को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक वेदपाल सिंह के मुताबिक मामले की रिपोर्ट पीड़िता के भाई ने थाना मोहनगंज में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार 18 जुलाई 2019 की सुबह करीब सात बजे वादी की मानसिक बीमार बहन (40) नित्यक्रिया के लिए गई थी।
तभी किशोर ने उसकी बहन के साथ रेप किया। आरोपी की उम्र करीब 15 वर्ष होने की वजह से उसे बाल अपचारी घोषित होने के उपरांत उसकी जमानत अर्जी किशोर न्याय बोर्ड ने बीती 18 फरवरी को खारिज कर दी थी। जमानत के लिए बाल अपचारी की ओर से किशोर न्याय बोर्ड के आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें