फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आग की चपेट में आने से दंपती की मौत

Wed, 08 Apr 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में सरेनी थाना क्षेत्र के लाला खेड़ा मजरे चहोतर गांव में खाना बनाते समय दंपती की जलकर
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। लालाखेड़ा मजरे चहोतर गांव निवासी छेदीलाल (53) और उनकी पत्नी मालती (48) की सोमवार रात आग से जलकर मौत हो गई। शाॅर्ट सर्किट से घर में आग लगी थी। आग बुझाने के दौरान दंपती झुलसे थे। आग से गृहस्थी का सामान भी जल गया। शोरगुल पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई। दंपती की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। कुछ ग्रामीण गैस सिलिंडर में रिसाव होने के चलते आग लगने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



करीब रात आठ बजे मालती घर के किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान बिजली की शाॅर्ट सर्किट के चलते घर में आग लग गई। पत्नी ने शोर मचाया तो छेदीलाल भी मौके पर आ गए। दंपती आग बुझाने लगे। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गए। चीख पुकार पर घरवालों के अलावा पड़ोसी आ गए। किसी तरह आग को बुझाया, लेकिन तब तक दंपती 80 फीसदी झुलस चुके थे।


दोनों को सीएचसी सरेनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से दंपती को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ पहुंचाया गया, जहां देर रात दोनों की मौत हो गई। आग की चपेट में आने से किचन के पास रखे कपड़ों के अलावा गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन



कुछ ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते किचन में आग लगी थी। इसी वजह से दंपती की जान गई है। सरेनी थाना प्रभारी रमेश यादव का कहना है कि मौके पर जाकर घटना की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि शाॅर्ट सर्किट के चलते घर में आग लगी थी। दंपती आग बुझा रहे थे। इसी दौरान दोनों आग की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें