बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए 22 व 23
जून को सातवीं काउंसलिंग होगी। इस बार काउंसलिंग डायट में होगी। 173 पदों
के लिए 20 गुना अधिक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाया गया है।
प्रशिक्षु शिक्षकाें के 800 पदों के लिए अब तक छह बार काउंसलिंग हो चुकी
है, लेकिन मेरिट के हिसाब से अभ्यर्थी न मिलने से सभी पद नहीं भरे जा सके।
शेष बचे 173 पदों को भरने के लिए सातवीं काउंसलिंग 22 से होगी। इसके लिए कट
ऑफ मेरिट भी जारी कर दी गई है।
इस मेरिट में महिला अनारक्षित कला में 117
अंक, महिला अनुसूचित जाति कला में 92, महिला पिछड़ी जाति कला में 104,
महिला अनुसूचित जाति विज्ञान में 90, महिला पिछड़ी जाति विज्ञान में 103,
पुरुष अनुसूचित जाति कला में 104 अंक, पुरुष पिछड़ी जाति कला में 115,
पिछड़ी जाति पुरुष विज्ञान में 115, पुरुष दृष्टि बाधित में 90, चलनह्रास
में 100 और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों के लिए 91 अंक तय किया गया
है।