फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने पर आशा, सफाईकर्मी व होमगार्ड को मिला गिफ्ट

विज्ञापन
फ्रंटलाइन वर्करों को सम्मानित करते एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए शासन की मंशा पर शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर टीका लगवा चुके चार फ्रंटलाइन वर्करों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। दो दिन पहले लकी ड्रा से चारों वर्करों के नाम घोषित किए गए थे। लकी ड्रा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाईकर्मी, आशा व होमगार्ड के नाम निकले थे।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में शनिवार को एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान ने दीनशाह गौरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला देवी, ऊंचाहार में आशा बहू कंचन देवी, डलमऊ सीएचसी के सफाईकर्मी फूलचंद और खीरों के होमगार्ड जयकरण को गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा पर लाटरी से नाम चयनित किए गए थे। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजली सिंह, वंदना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें