रायबरेली। जिले में गुरुवार को 22 सेंटरों पर टीकाकरण हुआ। जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान और क्वालिटी एश्योरेंस के जिला समन्वयक डॉ. रविकांत सिंह सहित 2,193 लोगों में टीके लगाए गए। इसमें आधे से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को बूस्टर टीके लगाए गए। सेंटरों पर टीकाकरण को लेकर उत्साह देखने को मिला।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में गुरुवार को 2,727 लोगों में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। आधे से अधिक लोगों को बूस्टर टीका लगाया जाना था। जिला अस्पताल में अधिकारियों ने पहुंचकर टीके लगवाए। शाम तक 2,193 लोगों ने टीके लगवाए।
गुरुवार को जिले में 80.40 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 26 फरवरी को भी टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य कर्मियों में बूस्टर टीके भी लगाए जाएंगे। महराजगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधाकृष्ण ने बताया कि गुरुवार को 109 लोगों में टीका लगना था। इसमें 83 लोग टीका लगवाने के लिए आए। 19 पुरुष और 64 महिला कर्मचारियों को टीके लगाए गए।
टीकाकरण सेंटर लगे टीके
अमावां 98
बछरावां 85
बेलाभेला 134
एम्स 63
डीह 63
डलमऊ 204
हरचंदपुर 62
गौरा 64
जगतपुर 93
जतुआ-टप्पा 80
खीरों 90
लालगंज 173
महराजगंज 83
सलोन 165
नसीराबाद 42
सरेनी 79
शिवगढ़ 134
ऊंचाहार 123
आईएमए 108
पीएसी 27
महिला अस्पताल 113
पुरुष अस्पताल 108
कुल 2,193