फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद फिर कोरोना की रिकवरी दर 80 फीसदी के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना मरीजों के ठीक होकर घर पहुंचने की दर में फिर सुधार आ गया है। जून और जुलाई महीने में स्थिति खराब होने के कारण रिकवरी दर 30 प्रतिशत तक गिर गई थी, लेकिन अब तीन महीने बाद फिर से रिकवरी दर 80 फीसदी को पार कर गई है।
विज्ञापन

इससे सभी ने राहत की सांस ली है। जिस एवज में नए मरीज मिल रहे हैं, उससे अधिक संख्या में मरीज स्वस्थ होकर घर भी पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 3127 कोरोना संक्रमितों में से 2508 स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं।
जिले में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 80 प्रतिशत के ऊपर थी, लेकिन जून और जुलाई महीने में मरीजों की संख्या में इजाफा होने के कारण रिकवरी दर 57 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। शहर के करीब सभी मोहल्ले हॉट-स्पॉट घोषित हो हो चुके हैं।
विज्ञापन

09 जुलाई तक जिले में रिकवरी दर 80 प्रतिशत के ऊपर रही, लेकिन 10 जुलाई से रिकवरी रेट में गिरावट आ गई थी। खास बात यह कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव होने की संख्या में इजाफा हो गया है। अब शुक्रवार से जिले में रिकवरी दर में काफी सुधार आ गया है। यह आंकड़ा 80 फीसदी को पार कर गया है।
जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट
दिनांक रिकवरी (प्रतिशत में)
09 अक्तूबर 80.20
30 अगस्त 79.30
20 अगस्त 77.60
10 अगस्त 70.10
20 जुलाई 57.42
10 जुलाई 75.69
6 जुलाई 80.28
कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में काफी सुधार आ गया है। रिकवरी दर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इसे और बेहतर करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा कोरोना की जांच कराने का प्रयास भी किया जा रहा है।- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें