फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आदेश बेअसर, जिले में नहीं बढ़ी कोरोना जांच की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शासन ने रोजाना 4200 लोगों की कोरोना जांच कराने के आदेश दिए हैं, लेकिन जिले में इसका पालन नहीं हो रहा है। शुक्रवार को भी महज 343 लोगों की ही कोरोना की जांच की गई। जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी शून्य है।
विज्ञापन

कोरोना के खतरे को देखते हुए पिछले सप्ताह ही शासन ने रोजाना 4200 लोगों की कोरोना जांच करने के आदेश दिए थे। सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिया लेकिन अब तक अधीक्षकों ने आदेश का अनुपालन नहीं शुरू किया है। शुक्रवार को भी महज 343 लोगों की ही कोरोना की जांच की जा सकी। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि सभी अधीक्षकों को चेताया गया है, कि लक्ष्य के सापेक्ष कोरोना की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें