रायबरेली। जिले में मंगलवार को जांच में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला। मरीज को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में मंगलवार को 296 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला।
पहले से संक्रमित कोई भी मरीज स्वस्थ्य नहीं हुआ। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना का संक्रमण को लेकर लोग एहतियात बरतें और लक्षण प्रतीत होने पर कोरोना की जांच जरूर कराएं।