महिला ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के हरदोई गांव में एक महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। महिला की मौत से घर में रोना पिटना मच गया। महिला के खुदकुशी किए जाने की कोई वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हरदोई गांव निवासी आनंद कुमार हरियाणा में रहकर नौकरी करता है। गांव में उसकी पत्नी कोमल (25) रहती है। रविवार की रात 10.30 बजे कोमल घर के अंदर छत के हुक से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर अघौरा गांव निवासी एवं मृतका का पिता गंगा प्रसाद मौके पर पहुंचा। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी ने खुदकुशी की है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि महिला ने खुदकुशी की है। घटना की जांच कराई जा रही है।