फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में मिले चार कोरोना संक्रमित, दो मरीज हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। दो दिन में कोरोना से चार लोग संक्रमित हो गए, जबकि पहले से संक्रमित दो मरीज स्वस्थ हो गए। नए मरीज को होम आइसोलेट करके दवा की किट घर पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि दो दिनों में जिलेभर में टीमों ने पहुंचकर 2,200 लोगों की जांच की। जांच में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले।
पहले से संक्रमित दो मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। भीड़ में जाएं तो मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें