फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मरीजों ने जीती जंग, 3738 की जांच में महज 11 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पिछले कई माह से कोरोना से परेशान लोगों के लिए अब राहत भरी खबरें आ रही हैं। पिछले एक सप्ताह से कोरोना एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। जबकि पहले से संक्रमित 12 मरीज स्वस्थ हो गए। 3738 लोगों की जांच में महज 11 लोगों की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। 136 एक्टिव मरीजों में 38 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण थम गया है। शुक्रवार को भी एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है, जबकि रेल कोच के एल-2 में छह, एम्स के एल-3 अस्पताल में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिले में अलग-अलग टीमों ने पहुंचकर 3738 लोगों की कोरोना की जांच की, जिसमें मात्र 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से कोरोना संक्रमित 12 मरीज स्वस्थ हो गए। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे घर से जब भी निकले, चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें