रायबरेली। दो दिन से दीवानी कचहरी में लगे टीकाकरण सेंटर पर टीका लगवाने के लिए अधिवक्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। बुधवार को दूसरे दिन सबसे अधिक 130 लोगों ने यहां टीके लगवाए।
शहरी पीएचसी गोराबाजार 113 लोगों को टीका लगाकर शहर में दूसरे स्थान पर रही। अभिभावक स्पेशल में 128 व महिला स्पेशल में 152 टीके लगाए गए। शहर में 1052 लोगों में टीकाकरण हुआ।
कोल्डचेन मैनेजर अनिरूद्ध शुक्ला ने बताया कि जिले में टीकाकरण जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्र के सेंटरों पर टीका लगवाने के लिए लोगों में ज्यादा जोश देखने को मिल रहा है।
45 वर्ष की उम्र से अधिक के लोग भी शहरी सेंटरों ही सबसे अधिक टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि दीवानी कचहरी में बुधवार को सबसे अधिक 113 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला अस्पताल में महिला स्पेशल में 80 और लालगंज में 78 महिलाओं ने पहुंचकर टीका लगवाया। अभिभावक स्पेशल सेंटर पर 128 लोगों ने टीका लगवाया।
इसके अलावा पीएचसी गोराबाजार में 113 और देवानंदपुर पीएचसी में 97 युवाओं ने टीका लगवाया। वर्क प्लेस बस स्टेशन, बीएसए, रेलवे स्टेशन, पीएसी, विद्युत केंद्र गोराबाजार में 50-50 युवाओं ने टीके लगवाए। जिला अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 78 लोगों व 18 वर्ष से अधिक उम्र के 89 लोगों को टीके लगाए गए।