फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में महिला की मौत, 29 मरीजों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स के एल-3 अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि पहले से संक्रमित 29 मरीजों ने कोरोना को मात दे दिया।
विज्ञापन

जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 344 हो गई है। 4653 लोगों की जांच में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 275 एक्टिव मरीजों में 127 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि महिला को संक्रमित होने के बाद एम्स के एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना संक्रमित होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 344 हो गई है। मंगलवार को रेल कोच फैक्टरी के एल-2 में सात, एम्स के एल-3 अस्पताल में पांच मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिले में अलग-अलग टीमों ने पहुंचकर 4653 लोगों की कोरोना की जांच की, जिसमें मात्र 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से कोरोना संक्रमित 29 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में 275 एक्टिव मरीजों में 127 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें