फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड तैयार, संदिग्धों का होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सीएचसी ऊंचाहार में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। यहां पर कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीजों का इलाज किया जाएगा। वार्ड में जरूरी दवाओं के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की व्यवस्था की गई है। वार्ड बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सीएचसी में कोरोना संक्रमण की चपेट मे आने वाले मरीजों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। जांच के बाद पॉजिटिव आने पर मरीज को होम क्वारंटीन कर दिया जाता था या फिर जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था।
इससे क्षेत्र के गंभीर मरीजों की जान का खतरा बना रहता था। समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को सीएचसी में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन

वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर व जरूरी दवाओं को रखा गया है। अब कोरोना के संदिग्ध मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद यहीं पर इलाज किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक एमके शर्मा ने बताया कि पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार हो गया है। इसमें कोरोना पॉजिटिव व संदिग्ध मरीजों का इलाज किया जाएगा। वार्ड बनने से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें