फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मरीज हारे कोरोना से जंग, अब तक मौतें 300 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को कोरोना से मौतों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया। चार मरीजों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। हालांकि शुक्रवार को जांच में महज 43 नए रोगी मिले, जबकि पहले से कोरोना संक्रमित 92 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में 1030 एक्टिव मरीजों में 648 मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी चार और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वर्तमान समय में एल-2 में 68 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 18 मरीजों को भर्ती करके कोरोना से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 5472 लोगों की जांच की। इसमें 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से संक्रमित 92 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1030 एक्टिव मरीजों में 648 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर इलाज का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को चार मरीजों की मौत हुई है। जिले में अब तक 303 लोगों की कोरोना के कारण जान चली गई।
3640 लक्ष्य के सापेक्ष 598 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में कोरोना की जांच में भले ही तेजी आ गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण में तेजी नहीं ला पा रही है। शुक्रवार को भी 3640 लोगों में टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 598 लोगों ने ही टीका लगवाया।
जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा 120 लोगों को टीके लगाए गए। सीएचसी में कहीं भी नौ से अधिक टीके नहीं लगे। ऊंचाहार और लालगंज में सबसे अधिक 90-90 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें