फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और मरीजों की थमीं सांसें, 311 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना की चपेट में आने के बाद तीन और मरीजों ने शनिवार को रेलकोच के एल-2 अस्पताल में दम तोड़ दिया। पहले से संक्रमित 311 मरीजों ने कोरोना को मात दे दिया।
विज्ञापन

शनिवार को 1914 लोगों की जांच की गई, जिसमें 132 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिले में 2393 एक्टिव केस में 1770 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शनिवार को भी तीन लोगों की मौत हो गईं। सलोन के बराडीह, डीह के सुंदरगंज और सरेनी के रौतापुर के एक-एक मरीज की मौत हुई है।
मरीजों को संक्रमित होने के बाद रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मरीजों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले में 1914 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें 132 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

पूर्व में संक्रमित पाए गए 311 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में 2393 एक्टिव केस में 1770 मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। रेलकोच के एल-2 अस्पताल में 148 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 27 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में 217 लोगों ने लगवाया टीका
जिला अस्पताल में शनिवार को 217 लोगों ने पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि 121 पुरुष व 96 महिलाओं ने पहुंचकर टीका लगवाया है।
217 लोगों ने टीका लगवाया है। पहले से पंजीयन करवाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में पहुंचकर टीका लगवा सकता है। पहली बार टीका लगवाने से पहले घर से ही ऑनलाइन पंजीयन करवाने के बाद ही सेंटर पर टीका लगवाने के लिए आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें