फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में काढ़ा दो बार ही पियें, नहीं तो पेट में जलन होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोग कोरोना के कहर से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। कोई काढ़े का खूब प्रयोग कर रहा है तो कोई इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अन्य खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन कर रहा है। यहां तक लोग गर्मी बढ़ने के बाद भी काढ़े का कई बार सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

काढ़े का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदेय भी हो सकता है। जिला आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी डॉ. अरुण कुमार कुरील का कहना है कि गर्मी में काढ़े का ज्यादा सेवन पेट में जलन का कारण बन सकता है। काढ़ा एक दिन में आधा-आधा कप सुबह शाम ही पियें तो ज्यादा लाभदायक होगा।
उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोग अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए काढ़े का सेवन कर रहे हैं। उचित चिकित्सकीय सलाह के बाद ही उपयुक्त काढ़े का सेवन किया जाए।
विज्ञापन

काढ़े का सेवन सामान्य तौर पर दिन में दो बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए और एक उचित निर्दिष्ट मात्रा में ही करना चाहिए। आजकल सोशल मीडिया में अलग-अलग तरह के काढ़े का सेवन करने की सलाह दी जा रही है।
आयुर्वेद में काढ़े का सेवन करने की सलाह शरीर के बाहरी और अंदुरूनी तापमान को देखकर ही दी जाती है। गर्मी में दालचीनी, सोंठ, कालीमिर्च और तुलसी युक्त काढ़े का प्रयोग दिन में दो बार करें। 200 मिलीलीटर पानी में एक चम्मच काढ़ा डालकर पकाएं। आधा बचने पर दो लोग पी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें