फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ी, कम पड़ने लगी लकड़ियां तो पूर्व विधायक मदद को आगे आए

विज्ञापन
पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। तेजगांव निवासी पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कोरोना काल के दौरान जिला प्रशासन की मदद के लिए इच्छा व्यक्त की है। इन विषम परिस्थितियों में पर्यावरण संरक्षण और लोगों की मदद के लिए डलमऊ गंगा घाट पर अपने खर्चे पर विद्युत शवदाह केंद्र बनाने की घोषणा की है। जिला प्रशासन की अनुमति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। श्मशान घाटों पर शवों की अंत्येष्टि में लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बताया कि शवों के दाह संस्कार के लिए पर्याप्त लकड़ी उपलब्ध नहीं है। लोगों को अपने स्वजनों की अंत्येष्टि के लिए मुंह मांगी कीमत पर लकड़ियों की खरीद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बताया कि मीडिया के जरिए उन्हें गंगा घाट पर अधजले शव पड़े होने की जानकारी हुई है। कहा कि जिलाधिकारी से मिलकर उन्होंने डलमऊ के श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह केंद्र बनवाने की इच्छा जाहिर की है। प्रशासन से अनुमति मिलते ही विद्युत शवदाह केंद्र बनवाए जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें