फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों के साथ ही मोहल्लों में कराया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
इंदिरा नगर मोहल्ले में सैनिटाइजेशन करती टीम। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। सरकारी कार्यालयों व शहर के मोहल्लों को मंगलवार को नगर पालिका व अग्निशमन विभाग ने अभियान चलाकर सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि सुपर मार्केट, हाथी पार्क, जिला अस्पताल चौराहा, कहारों का अड्डा, जहानाबाद, रेलवे स्टेशन, खिन्नीतल्ला, खालीसहाट, किला बाजार, खतराना रोड, तेलियाकोट, मुंशीगंज बाजार, इंदिरा नगर, जेल गार्डेन रोड, जवाहर विहार कॉलोनी आदि स्थानों पर सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई कराई गई।
उधर, जिला अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि मंगलवार को डीएम कार्यालय, कलेक्ट्रेट, एसपी आवास, सीओ कार्यालय, हरचंदपुुर थाना, सिविल लाइंस चौकी, इंदिरा नगर चौकी, थाना मिल एरिया, सदर कोतवाली आदि स्थानों को सैनिटाइज कराया गया। उन्होंने बताया कि अभियान चलाकर रोजाना अलग-अलग स्थान सैनिटाइज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद ने बढ़ाए कदम, कराया सैनिटाइजेशन
इंदिरा नगर की सभासद पूनम तिवारी ने शहरवासियों को कोरोना से बचाने के लिए आगे कदम बढ़ाए हैं। वह अपनी मौजूदगी में हर दिन इंदिरा नगर मोहल्ले के अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य करा रही हैं। उनका कहना है कि शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, जेल रोड, कैनाल रोड समेत अन्य स्थानों को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें