फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कल से रोज लगेंगे वृद्धजनों को कोरोना टीके

विज्ञापन
जिला अस्पताल का मुख्य भवन। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। वरिष्ठ नागरिक और गंभीर रूप से बीमार लोगों को कोरोना से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। जिला अस्पताल में चार मार्च से वृद्धजन और 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोग किसी भी दिन पहुंचकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

रविवार को छोड़कर जिला अस्पताल में हर रोज टीकाकरण सेंटर खुला रहेगा। सेंटर पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन होने के बाद तुरंत टीका लगाया जाएगा।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि जिले में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों में कोरोना टीकाकरण का काम पूरा हो गया है। अब वरिष्ठ नागरिकों में टीकाकरण शुरू किया गया है। एक मार्च को ट्रायल के रूप में 107 वृद्धजनों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

वृद्धजनों को सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में हर रोज टीकाकरण के लिए सेंटर खोला गया है। चार मार्च से किसी भी दिन सेंटर पर पहुंचकर टीका लगवाया जा सकता है। सिर्फ रविवार को टीका नहीं लगेगा।
60 साल की उम्र के सभी सीनियर सिटीजन को टीके लगाए जाएंगे। साथ ही 45 साल की उम्र से अधिक के गंभीर रूप से बीमार लोग भी सेंटर पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ ही कोरोना का टीका लगवा सकते हैं।
अपने मोबाइल से घर बैठे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि लोग अपने घर में बैठकर कोरोना का टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वेबसाइट के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं। रजिस्टेशन के लिए मोबाइल नंबर में ओटीपी आने के बाद आधार नंबर सहित अन्य जानकारी फीड करके पंजीयन करवा सकते हैं। टीकाकरण सेंटर पर भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
यहां 250 रुपये जमा कर लगवा सकते हैं टीका
आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज के लिए चिह्नित जिले के सात निजी अस्पतालों में ढाई सौ रुपये जमा करके कोरोना का टीका लगवाया जा सकता है। सिटी नर्सिंगहोम, अर्पण नर्सिंग होम, जेएन हॉस्पिटल, सरयू देवी स्मारक ट्रस्ट एंड चिकित्सालय बछरावां, आर्यावर्त आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, द रिलीफ आर्थोपेडिक सेंटर और देव नर्सिंगहोम में शासन से तय शुल्क जमा करके टीका लगवाया जा सकता है।
सीनियर सिटीजन में शत-प्रतिशत टीकाकरण का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए चार मार्च से जिला अस्पताल में हर रोज टीके की व्यवस्था की जा रही है। सात निजी अस्पतालों में शुल्क जमा करके टीका लगवाया जा सकता है। निजी अस्पतालों में वैक्सीन लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें