फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतपुर में तीन मरीजों समेत सात कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-जगतपुर। जिले में शुक्रवार को सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें तीन मरीज जगतपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 2373 लोगों की जांच की गई, जिसमें सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

इसके अलावा पहले से संक्रमित 25 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। जिले में अब 5306 मरीजों में 5044 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। उधर, जगतपुर में सीएचसी में शुक्रवार को एंटीजन से 71 लोगों की कोरोना की जांच की गई। क्षेत्र के पूरे मेहरबान, बिछिया वादीए तथा उडंवा में एक-एक लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें