फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर दंपती समेत 13 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गुरुवार को शहर के इंदिरा नगर के डॉक्टर दंपती सहित 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नसीराबाद सीएचसी की एक महिला चिकित्सक भी संक्रमित मिली है। पहले से संक्रमित तीन मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएन अस्थाना ने बताया कि गुरुवार को जिले में टीमों ने 2504 लोगों की जांच की है। इसमें एंटीजन से 1686 और आरटीपीसीआर से 807 लोगों की जांच की गई है। जांच में 13 लोग संक्रमित मिले हैं।
इसमें आवास विकास इंदिरा नगर में रहने वाले डॉक्टर दंपती और नसीराबाद की डॉक्टर संक्रमित मिली है। एनटीपीसी ऊंचाहार, विकास नगर, जतुआटप्पा, सलोन में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब तक संक्रमित 4892 मरीजों में 4623 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें