रायबरेली। जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमित चार मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। नए मरीजों के मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गुरुवार को 444 लोगों की कोरोना की जांच की।
जांच में चार लोग संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि वे कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें। भीड़भाड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क का प्रयोग करें।