फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर कंट्रोल रूम खोला, विदेशियों को जांचने पहुंची टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना वायरस को लेकर लोगों को किसी भी प्रकार की सूचना उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल खोल दिया है। कंट्रोल रूम के नंबर 0535-2208145 पर सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा विदेशों से आए लोगों की सेहत जांच के लिए बुधवार को भी टीमें गांवों में पहुंची। विदेश के लौटे सभी 61 लोग स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार को भी ओपीडी में रोगियों की भारी भीड़ रही। इस दौरान तमाम लोग मास्क लगाकर अस्पताल पहुंचे। किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। कंट्रोल रूम को 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। रिस्पांस टीम को भी सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। सीएचसी स्तर पर भी टीमें बनाई गई हैं।
जगतपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला के नेतृत्व में टीम ओमान से आए युवक के घर बुधवार को पहुंची। परिवारीजनों ने बताया कि युवक सुबह ही प्रयागराज गया है। उसकी जांच दिल्ली में हो चुकी है। उसकी सेहत ठीक है। घर में सभी लोग स्वस्थ पाए गए। अधीक्षक ने बताया कि बाहर से आए दोनों ही लोगों के सेहत पर नजर रखी गई है।
विज्ञापन

खीरों क्षेत्र में सीएचसी प्रभारी डॉ. भावेश सिंह व डॉ. मनोज मिश्रा, अशोक कुमार दोहा से आए युवक की सेहत जांचने के लिए उसके घर पहुंची। हालांकि दिल्ली में परीक्षण के बाद बुधवार सुबह ही युवक घर पहुंचा था। युवक की सेहत ठीक पायी गई। उसे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सूचना देने के निर्देश दिए गए। घर के लोगों को भी साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए।
खीरों सीएचसी में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम व प्रभावित मरीजों के इलाज करने के लिए आइसोलेशन वार्ड की स्थापना की गई है। दो बिस्तर वाले इस वार्ड में मरीजों से संबंधित सभी आवश्यक दवाएं व ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था की गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि जो भी संदिग्ध लोग मिलेंगे, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके इलाज किया जाएगा। वार्ड में सारे बंदोबस्त किए गए हैं।
कोरोना वायरस व अन्य संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम खोला गया है। सूचना मिलते ही तत्काल टीम को भेजने की व्यवस्था की गई है। सभी सीएचसी व पीएचसी को अलर्ट किया गया है।- नागेंद्र प्रसाद, एसीएमओ/ नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें