फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रांसफार्मर का तार जोड़ते समय झुलसा संविदाकर्मी

Sun, 28 Sep 2025 05:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। भीतरगांव में ट्रांसफार्मर का तार जोड़ने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगने से वह नीचे गिर गया। भीतरगांव में आनंदी मंदिर के पास लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। शुक्रवार शाम उसे बदला गया था। शनिवार को संविदाकर्मी सर्वेश शनिवार को अपने साथी रजोले तिवारी के साथ तार जोड़ने गए थे। तार जोड़ने के लिए रजोले बिजली खंभे पर चढ़े थे।
विज्ञापन


इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। करंट से रजोले खंभे से नीचे गिर गए। इससे वह झुलस गए। संविदाकर्मी सर्वेश ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डॉ. सुनील यादव ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। विद्युत उपकेंद्र खीरों के अवर अभियंता कमल किशोर यादव ने बताया कि संविदाकर्मी सर्वेश ने उपकेंद्र से शटडाउन लिया था। आशंका है कि हवाई करंट लगने से रजोले झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें