फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उपभोक्ता फोरम का आदेश, बैंक वापस दे 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बैंक खाते से खाताधारक का पैसा निकल जाने और बैंक प्रबंधन द्वारा कार्रवाई न करने पर उपभोक्ता फोरम ने बैंक को 50 हजार रुपया वापस करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अंबारा मथई निवासी संतोष कुमार का दीन शाह गौरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उनके खाते में 50 हजार 746 रुपये जमा थे। खाते से सात बार में 50 हजार 800 रुपये निकल गए। संतोष कुमार ने थाने और बैंक अधिकारियों से शिकायत की।

पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद पैसा खाते में आया, लेकिन बैंक ने उसे वापस ले लिया। इसके बाद खाताधारक ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। फोरम ने दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनी। फोरम के अध्यक्ष मदन लाल निगम, सदस्य सुनीता मिश्रा व प्रतिमा सिंह ने बैंक को 50 हजार रुपये वापस करने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें