फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्त के अभाव में 1383 आशियानों का निर्माण अधर में

विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को डलमऊ नगर पंचायत में किस्त नहीं मिलने से अधूरा पड़ा आवास। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत डलमऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ पाने वाले लाभार्थियों को खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है। क्योंकि अब तक उनके आवास का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। किसी लाभार्थी को पहली, दूसरी तो किसी को तीसरी किस्त मिलने का इंतजार है। कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अफसर अनजान बने हुए हैं। पक्की छत की चाह में लोग पुराने आशियाने भी गिरा दिए हैं। अब उन्हें सर्दी हो या बारिश सिर छिपाने की जगह नहीं है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत डलमऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1383 लोगों को आवास का लाभ दिया गया। इसमें 777 परिवारों को पहली, 420 परिवारों को दूसरी और 176 परिवारों को तीसरी किस्त मिल चुकी है। किस्त मिलने पर लोगों ने पहले से बने अपने कच्चे मकानों को गिराकर नया निर्माण शुरू कराया। कुछ लोगों ने दीवार खड़ी कर ली तो कइयों ने केवल नींव ही भरी है। डलमऊ कस्बे की विनीता देवी, रूबी, सुनीता, जीवन कुमारी, जमील अहमद, हिमांशु मिश्रा, गोपाल श्रीवास्तव, बदरुननिशा ने बताया कि किस्त नहीं मिलने पर आवास का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। पहले से बना कच्चा मकान भी गिरा दिया है। अब झोपड़ी बनाकर रहना पड़ रहा है।
नागरिकों ने बताया कि किस्त के लिए नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सर्द भरी रातें झोपड़ी बनाकर काटनी पड़ रही हैं। जिसे देखने और सुनने वाला कोई नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि नगर पंचायत के चार वार्डों में कुछ जमीन समस्या के चलते लाभार्थियों को किस्त नहीं मिल पाई थी। डूडा के अधिकारियों से बात करके जल्द ही किस्त लाभार्थियों के खाते में भेजवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें