फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: नक्शा पास कराए बिना कराया निर्माण, दो भवन सील

Sat, 11 Feb 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नक्शा पास कराए बिना बनाए गए दो भवनों को रायबरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया। आरडीए के अधिशासी अभियंता मो. अहमद ने बताया कि एकता विहार में हरिओम गुप्ता के निर्माण कार्य को पिछले साल 18 जुलाई और परशदेपुर रोड स्थित बृजेश सिंह के भवन निर्माण को पिछले साल 16 अगस्त को रोक दिया गया था।
विज्ञापन

नोटिस देकर दोनों को नक्शा पास कराने के बाद ही निर्माण करने के आदेश दिए थे, लेकिन चोरी-छिपे दोनों भवनों में निर्माण चल रहा था। सचिव के आदेश पर अवर अभियंता सुनील त्यागी ने शुक्रवार को दोनों भवनों को सील कर दिया। दोनों भवन कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें