फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सीईसी के खिलाफ कांग्रेस निकाली पैदल मार्च

Sun, 04 Oct 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में आयोजित बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष व साथ में मंचासीन पदा​धिकारी।
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को हटाने, मुकदमा चलाने व गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने लामबंदी तेज कर दी है। शनिवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक की। इसमें लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के साथ वोट बचाओ देश बचाओ पैदल मार्च के आयोजन की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि सभी कांग्रेसजनों ने दो अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी जिलों में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' पैदल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के मोह में देश के लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि अब लुकाछिपी का खेल समाप्त हो चुका है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा देकर देश की जनता से माफी मांगने को कहा। इस मौके पर जिला प्रवक्ता महताब आलम, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा हरचंदपुर सुरेंद्र विक्रम सिंह, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा ऊंचाहार अतुल सिंह, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सदर मनीष सिंह चौहान, अशोक सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें