फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पत्रकार की हत्या पर मंगलवार को शोक संवेदना व्यक्त करने बलिया जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को करहिया चौकी के निकट स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद प्रदेश अध्यक्ष अपने वाहन से उतरकर सहयोगियों के साथ साहबगंज बाजार तक पैदल मार्च कर भाजपा सरकार और पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। एएसपी ने बताया कि देर शाम उनको गेस्ट हाउस से रिहा कर दिया गया और वो लखनऊ वापस चले गए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। जमकर हंगामा किया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे नोकझोंक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को अपनी गाड़ी में बैठाकर समसपुर पक्षी विहार पहुंचाया, लेकिन यहां पर गेस्ट हाउस कि स्थित ठीक न होने के बाद उन्हें रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में रखा गया है। गेस्ट हाउस में फोर्स तैनात की गई है।
बलिया में पत्रकार की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त करने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मंगलवार को बलिया जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने करहिया चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। सूची चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार अवस्थी को भी मौके पर बुला लिया गया। करहिया चौकी के निकट स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इस पर प्रदेश अध्यक्ष अपने वाहन से उतरकर सहयोगियों के साथ साहबगंज की ओर पैदल चल दिए। भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि प्रदेश में गुंडाराज है। न तो आम जनता सुरक्षित है और न ही पत्रकार। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय कांग्रेसी पदाधिकारी त्रियुगी नारायण, निजाम अंसारी, जमाल अख्तर, अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, मो. मोबीन चंदन आदि गेस्ट हाउस के सामने धरने पर बैठ गए। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी तकरार भी हुई। भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय के अलावा अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एएसपी नित्यानंद राय का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया है। रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में रखा गया है। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। मामला पूरी तरह से शांत है। उन्होंने बताया कि देर शाम लल्लू को गेस्ट हाउस से रिहा कर दिया गया। वो वापस लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें