फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कांग्रेसियों ने की सीईसी के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 09 Oct 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कांग्रेसी। 
विज्ञापन
रायबरेली। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को वोट बचाओ-देश बचाओ पैदल मार्च निकाला। मार्च तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सीईसी के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने मार्च का नेतृत्व करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर मिलीभगत का आरोप लगाया। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद की।

जिला प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि कांग्रेस की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा, एसआईआर रद्द करना और बैलेट पेपर से चुनाव कराना शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के फैसलों से लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि मार्च लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत आयोजित किया गया। इसमें पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें