फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवक की हत्या में कांग्रेस हमलावर

Wed, 08 Oct 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। चोर समझकर पीटकर मारे गए हरिओम की के मामले में कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस हाईकमान ने इसे दलित उत्पीड़न से जोड़ते हुए गंभीरता से लिया है। पार्टी इसे लगातार मुद्दा बना रही है। पार्टी नेताओं के अनुसार जिस तरह हाथरस, उन्नाव, मध्य प्रदेश की घटनाओं पर कांग्रेस ने बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले भी पार्टी कुछ ऐसा ही करने को सोच रही है। हालांकि, सांसद राहुल गांधी ने गत दिनों युवक के पिता से बात की थी तो सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन



अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी हत्या की निंदा करते हुए सरकार से सवाल किए हैं। ऐसे में जिस तरह से कांग्रेस इस मामले में आक्रामक है, उससे साफ है कि बिहार चुनाव प्रचार में भी यह मुद्दा उछलेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरिओम की हत्या पर कहा है कि जो रायबरेली में हुआ है, यह देश में संविधान के प्रति घोर अपराध है।

दलित समुदाय के प्रति अपराध है और इस देश व समाज पर कलंक है। उन्होंने कहा कि देश में दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों पर अपराध की संख्या हद से ज्यादा बढ़ गई है। 2014 के बाद से मॉब लिंचिंग, बुलडोजर अन्याय और भीड़तंत्र जैसी प्रवृत्तियां हमारे समय की भयावह पहचान बन चुकी हैं। हरिओम की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चाहे हाथरस और उन्नाव में महिलाओं के खिलाफ अपराध हो, रायबरेली में हरिओम की हत्या या कुछ समय पहले रोहित वेमुला की संस्थागत हत्या, ये घटनाएं सत्ताधारी शक्तियों की बढ़ती संवेदनहीनता का दर्पण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें