फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: होमगार्ड भर्ती में दौड़ लगा रहे 14 अभ्यर्थियों की बिगड़ी हालत

Wed, 16 Sep 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। 25वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में मंगलवार को चल रही होमगार्ड भर्ती की फिजिकल परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते समय 11 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। सभी एक-एक कर बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगे। सूचना पर एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में ग्लूकोज की ड्रिप लगाकर इलाज किया गया। उपचार के बाद सभी अभ्यर्थी स्वस्थ हो गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई। सभी 14 अभ्यर्थी प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती की फिजिकल परीक्षा में प्रतापगढ़, उन्नाव और सुल्तानपुर के अभ्यर्थी शामिल होने पहुंचे थे। मंगलवार सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों को मैदान में प्रवेश दिया गया। बताया गया कि दौड़ से पहले शरीर हल्का रखने के लिए कुछ अभ्यर्थियों ने खाना नहीं खाया था। सुबह से तेज गर्मी और उमस के कारण वे परेशान थे। दौड़ से पहले उन्होंने काफी मात्रा में पानी भी पी लिया। इसके बाद करीब 10 बजे दौड़ शुरू हुई। मैदान का पहला चक्कर लगाते ही 14 अभ्यर्थी बेहोश होकर गिरने लगे। उन्हें बेचैनी, चक्कर और कमजोरी महसूस हो रही थी। जिला अस्पताल पहुंचाए गए अभ्यर्थियों में राहुल लोधी, आशीष, सलमान खान, मनीष पांडेय, अजय सिंह व अन्य शामिल हैं।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 11 अभ्यर्थियों को अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद सभी स्वस्थ हो गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार गर्मी, कमजोरी, खाली पेट दौड़ना और दौड़ से पहले अधिक पानी पीना उनकी तबीयत बिगड़ने की संभावित वजह रही।
विज्ञापन

दौड़ के बाद बिगड़ी अभ्यर्थियों की तबीयत - एसपी
एसपी रवि कुमार ने बताया कि होमगार्ड भर्ती की फिजिकल परीक्षा में दौड़ पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के लिए सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद सभी स्वस्थ हो गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दौड़ के दौरान कोई भी अभ्यर्थी बेहोश नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें