फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों को मिलेगी कंप्यूटर ट्रेनिंग

Fri, 26 Jun 2015 11:46 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम प्रेम नारायण व एसपी मोहित गुप्ता ने शुक्रवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि बंदियों को विभिन्न रोजगारों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, जिससे जेल से छूटने के बाद वे रोजगार जुटा सकें।
विज्ञापन


उन्होंने जेल अधीक्षक को जेेल में कंप्यूटर, प्लंबर, मिस्त्री, खाना बनाने, सिलाई-बुनाई, कढ़ाई आदि के छोटे-छोटे कार्यों के प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 हर महीने बंदियों के नेत्रों की जांच कराने के आदेश भी दिए। जिलाधिकारी ने जेल की सफाई, रखरखाव आदि की व्यवस्था पर संतोष जताया। बाउंड्री से दूर पेड़-पौधे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 निरीक्षण के दौरान  कैदियों से उनका हालचाल भोजन, शिक्षा आदि के बारे में पूछा। जेल में बच्चों को शिक्षा, योगा आदि का प्रशिक्षण भी देने के लिए कहा। इस मौके पर सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक अनीता दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें