फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़, पीडब्ल्यूडी ने रोका काम

Fri, 30 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में खीरों-निहस्था मार्ग की उखड़ी सड़क की गिट्टियां।
विज्ञापन
खीरों। निहस्था-खीरों-पाहो मार्ग के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने काम रुकवा दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारियों को निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला। करीब 10 करोड़ रुपये से 16 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 20 हजार लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले मार्ग को निर्माण के लिए चुना गया था। कार्यदायी एजेंसी ने छह माह पहले निर्माण शुरू किया। गिट्टियां बिछाने के बाद एक सप्ताह पहले ऊपरी लेयर डालने का काम शुरू हुआ। करीब एक किलोमीटर सड़क बनाई गई, लेकिन डामर और गिट्टियों के मिश्रण की गुणवत्ता खराब होने से सड़क उखड़ने लगी। आगे निर्माण हो रहा था, जबकि पीछे से सड़क उखड़ रही थी।
ग्रामीण राममोहन, संदीप, मनोज और उमेश ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से शिकायत की। इस पर सहायक अभियंता सुनील कुमार और अवर अभियंता धीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर निर्माण रुकवा दिया। ग्रामीणों ने मानक के अनुसार सड़क बनवाने की मांग की। सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि काम रुकवाकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें